विदेश की खबरें | हमारी चर्चा से भारत, अमेरिका के संबंधों को और मजबूती मिलेगी : बाइडन से वार्ता से पहले मोदी ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी चर्चा से भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 22 जून अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी चर्चा से भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

इससे पहले, अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने मोदी एवं अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ चित्र साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ व्हाइट हाउस में आपका स्वगत है श्रीमान प्रधानमंत्री।’’

इसे रिट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ आज अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बातचीत करने को आशान्वित हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा से भारत-अमेरिकी संबंध और मजबूत होंगे।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक स्वागत का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बीच व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में जमा हुए।

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को यहां पहुंचे। अपनी इस इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान