जरुरी जानकारी | हमारा मकसद मुद्रास्फीति पर 'अर्जुन की तरह नजर' रखना है: आरबीआई गवर्नर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मुद्रास्फीति पर उसी तरह नजर रख रहा है, जैसे महाभारत में अर्जुन ने एक घूमने वाली मछली की आंख में तीर मारने के लिए ध्यान केंद्रित करते हुए रखी थी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यह बात कही।

मुंबई, दो नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मुद्रास्फीति पर उसी तरह नजर रख रहा है, जैसे महाभारत में अर्जुन ने एक घूमने वाली मछली की आंख में तीर मारने के लिए ध्यान केंद्रित करते हुए रखी थी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यह बात कही।

दास ने यहां बैंकरों के वार्षिक एफआईबीएसी सम्मेलन में कहा, ‘‘अर्जुन के कौशल की बराबरी कोई नहीं कर सकता, लेकिन हमारी (आरबीआई) अर्जुन की तरह मुद्रास्फीति पर लगातार नजर रखने की कोशिश है।’’

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब मुद्रास्फीति काफी तेज है और आरबीआई जल्द ही सरकार को इस संबंध में स्पष्टीकरण देगा।

दास ने हाल के दिनों में महंगाई के मुद्दे पर आलोचना के बीच आरबीआई की रणनीतियों का बचाव किया।

उन्होंने कहा कि देश को भारी कीमत चुकानी पड़ती, अगर आरबीआई ने समय से पहले सख्ती शुरू कर देता।

दास ने यह भी कहा कि आरबीआई की दर निर्धारित करने वाली समिति बृहस्पतिवार को एक बैठक करेगी। इस बैठक में एक स्पष्टीकरण तैयार किया जाएगा कि किन परिस्थितियों में मुद्रास्फीति लक्ष्य से अधिक हो गई। इसमें सुधारात्मक उपाय का विवरण भी होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें