देश की खबरें | 2021 में भी दर्शकों के मनोरंजन को तैयार ओटीटी प्लेटफॉर्म, कई वेब सीरीज होंगी रिलीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते नौ महीने में सिनेमाघरों कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसके चलते बीता साल ओटीटी प्लेटफॉर्मों के लिये वरदान साबित हुआ है। साल 2021 में भी विभिन्न प्लेटफॉर्म दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश में जुट गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन जनवरी कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते नौ महीने में सिनेमाघरों कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसके चलते बीता साल ओटीटी प्लेटफॉर्मों के लिये वरदान साबित हुआ है। साल 2021 में भी विभिन्न प्लेटफॉर्म दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश में जुट गए हैं।

इस साल ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेफॉर्मों जैसे नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राइम पर कुछ बहुप्रतीक्षित वेब कार्यक्रम पर्दे पर आने वाले हैं, जो इस प्रकार हैं:

''तांडव'': सैफ अली खान के चलते चर्चा में आए राजनीतिक नाटकीयता से भरे वेब धारावाहिक ''तांडव'' में दर्शकों को सत्ता के गलियारों की हलचल और उसे हासिल करने के लिये कुछ भी कर गुजरने की ललक से रूबरू कराया जाएगा। नौ कड़ियों के इस धारावाहिक के जरिये निर्देशक अली अब्बास जफर तथा अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया डिजिटल पर्दे पर पदार्पण करेंगे। यह धारावाहिक 15 जनवरी को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा।

''द फैमिली मैन'' सीजन 2: मनोज वाजपेयी अभिनीत इस वेब सीरीज के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन की शुरुआत 12 फरवरी को होगी। इस सीजन में वाजपेयी खुफिया अधिकारी श्रीकांत तिवारी तथा शारिब हाशमी जेके तलपड़े के किरदार में बड़े और जानलेवा मिशन को अंजाम देते दिखाई देंगे। धारावाहिक का निर्देशन राजू निदिमोरू तथा कृष्ण डीके ने किया है। इस कार्यक्रम के जरिये दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार सामंत अक्कीनेनी डिजिटल पर्दे पर पदार्पण करेंगे।''

''असुर 2'': 'वूट सिलेक्ट' पर रिलीज होने वाले धारावाहिक ''असुर 2'' में अभिनेता अरशद वारसी एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मार्च में रिलीज हुए इसके पहले सीजन की काफी चर्चा हुई थी।

इसके अलावा इस साल एमेजॉन प्राइम वीडियो पर ''मुंबई डायरीज 26/11'', नेटफ्लिक्स पर ''बाम्बे बेगम्स'', जी-5 ऑरिजिनल पर अमित साध अभिनीत ''जिद'', विद्या बालन अभिनीत ''शकुंतला देवी'' और विनय नांबियार की वेब सीरीज ''तैश'' रिलीज होगी।

इसके अलावा जी-5 पर करन सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति अभिनीत धारावाहिक ''कबूल है'' का दूसरा सीजन भी रिलीज होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर