खेल की खबरें | ओस्टापेंको और सबालेंका सेमीफाइनल में

ओस्टापेंको ने क्ले-कोर्ट पर खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में 6-3, 3-6, 6-2 से जीत हासिल की और चार बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन स्वियातेक के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 6-0 तक पहुंचा दिया।

सेमीफाइनल में उनका मुकाबला एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से होगा, जिन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को 6-0, 6-4 से हराया।

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने आखिरकार स्टटगार्ट में अपना पहला मैच खेला और अपनी पूर्व युगल जोड़ीदार एलिस मर्टेंस को 6-4, 6-1 से हराया।

सबालेंका को पहले राउंड में बाई और दूसरे राउंड में वॉकओवर मिला था। उनका अगला मुकाबला जैस्मीन पाओलिनी से होगा, जिन्होंने अपने करियर में पहली बार कोको गॉफ को 6-4, 6-3 से हराया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)