विदेश की खबरें | ऑस्कर विजेता चार्ल्स रैन्डोल्फ कोविड-19 पर बनाएंगे फिल्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्कर विजेता लेखक चार्ल्स रैन्डोल्फ वैश्विक महामारी कोविड-19 पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो चीन के वुहान शहर पर आधारित होगी।
लॉंस एंजिलिस, 28 जून ऑस्कर विजेता लेखक चार्ल्स रैन्डोल्फ वैश्विक महामारी कोविड-19 पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो चीन के वुहान शहर पर आधारित होगी।
रैन्डोल्फ इस फिल्म को लिखने के साथ ही इसका निर्देशन भी करेंगे।
‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार ‘एस. के. ग्लोबल’ इसका निर्माण करेगा।
रैन्डोल्फ ने कहा कि फिल्म में उन दिनों की कहानी दिखाई जाएगी , जब चीन के चिकित्सा समुदाय को इस रहस्यमयी वायरस के बारे में पता चला , जो जल्द ही एक वैश्विक महामारी बन गया।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना के मामले 2 लाख पार, अब तक 4 हजार से अधिक संक्रमितों की गई जान.
‘एस. के. ग्लोबल’ के सीईओ जॉन पेनाटी और चार्ली कोर्विन ने कहा कि वे रैन्डोल्फ के साथ काम करने को उत्साहित हैं।
फिल्म की शूटिंग चीन और अन्य देशों में की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)