एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ओसाका संवाददाता सम्मेलन में नहीं आयी, जुर्माना लगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट रेफरी द्वारा ओसाका पर 15,000 डालर का जुर्माना लगाते हुए कहा कि अगर वह मीडिया दायित्वों से बचना जारी रखेंगी तो और कठोर दंड मिल सकता है।

खेल की खबरें | ओसाका संवाददाता सम्मेलन में नहीं आयी, जुर्माना लगा

फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट रेफरी द्वारा ओसाका पर 15,000 डालर का जुर्माना लगाते हुए कहा कि अगर वह मीडिया दायित्वों से बचना जारी रखेंगी तो और कठोर दंड मिल सकता है।

ओसाका ने पहले ही कहा कि वह फ्रेंच ओपन के दौरान मीडियाकर्मियों से बात नहीं करेगी।

दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि, ‘‘इसके लिये मुझ पर जो जुर्माना लगाया जाएगा वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चैरिटी को दिया जाएगा।’’

पिछले साल रोलां गैरों टूर्नामेंट से दूर रहने वाली ओसाका ने रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज पैट्रिसिया मारिया टिग को 6-4, 7-6 से हराया।

ओसाका दूसरे दौर में 102वें स्थान पर काबिज एना बोगडन के खिलाफ कोर्ट में उतरेंगी। बोगडन ने क्वालीफायर एलिसबेटा कोकियारेटो को 6-1, 6-3 से शिकस्त दी।

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर में 1000 दर्शकों के साथ हुआ था। इस बार इसे महज एक सप्ताह की देरी से खेला जा रहा है जबकि 5000 से अधिक दर्शकों को मंजूरी दी गयी है।

अन्य मुकाबलों में तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन और पूर्व नंबर एक एंजलिक कर्बर को लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में हारकर बाहर होना पड़ा।

छब्बीस वरीयता प्राप्त कर्बर को यूक्रेन की क्वालीफायर की एनहेलिना कालिनिना ने 6-2 6-4 से शिकस्त दी जो पहली बार टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही हैं।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2019 की सेमीफाइनल में पहुंचने वाली डेनिएल कोलिन्स ने वांग शियू को 6-2, 4-6, 6-4 से हराया।

पुरूषों के वर्ग में 12वीं वरीयता प्राप्त पाब्लो कारेनो बुस्टा ने नॉर्बर्ट गोम्बोस को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया तो वहीं 27वीं वरीयता प्राप्त फैबियो फोगनिनी ने फ्रेंच वाइल्ड-कार्ड धारी ग्रेगोइरे बैरेरे को 6-4, 6-1, 6-4 से मात दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).