देश की खबरें | उड़ीसा उच्च न्यायालय ने एक साल पहले लापता हुई लड़की के पिता की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उड़ीसा उच्च न्यायालय ने एक व्यक्ति की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को यह कहकर खारिज कर दिया कि याचिका के लिए ‘अवैध रूप से बंदी बनाया जाना’ एक पूर्व शर्त होती है। लगभग एक साल पहले कटक के बिदानसी इलाके से लापता हुई अपनी बेटी का पता लगाने के लिए व्यक्ति ने उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी।

कटक (ओडिशा), 14 सितंबर उड़ीसा उच्च न्यायालय ने एक व्यक्ति की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को यह कहकर खारिज कर दिया कि याचिका के लिए ‘अवैध रूप से बंदी बनाया जाना’ एक पूर्व शर्त होती है। लगभग एक साल पहले कटक के बिदानसी इलाके से लापता हुई अपनी बेटी का पता लगाने के लिए व्यक्ति ने उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी।

निमानंद बिस्वाल ने उच्च न्यायालय का रुख किया था और आरोप लगाया था कि पिछले साल अक्टूबर में मामला दर्ज किए जाने के बावजूद पुलिस ने उनकी लापता बेटी का पता लगाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एसके साहू और न्यायमूर्ति एसएस मिश्रा की खंडपीठ ने इसे ‘‘लापता व्यक्ति’’ का मामला बताया और कहा कि अदालत के समक्ष ऐसी कोई सामग्री पेश नहीं की गई कि याचिकाकर्ता की बेटी को किसी ने अवैध रूप से बंदी बनाया है।

पीठ ने कहा, ‘‘बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट याचिका को आकस्मिक और नियमित तरीके से जारी नहीं किया जा सकता है। यह अधिकार की रिट है, लेकिन निश्चित रूप से कोई रिट नहीं है।’’

अदालत ने पिछले सप्ताह याचिका का निपटारा करते हुए कहा, ‘‘बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट याचिका जारी करने के लिए अवैध रूप से बंदी बनाया जाना एक पूर्व शर्त होती है। इसे किसी भी लापता व्यक्ति के संबंध में जारी नहीं किया जा सकता है, खासकर तब जब किसी भी नामिक व्यक्ति पर अवैध रूप से बंदी बनाए जाने के लिए जिम्मेदार होने का आरोप नहीं लगाया गया हो।’’

पीठ ने बिस्वाल को अपनी लापता बेटी का पता लगाने के लिए अन्य प्रभावी उपाय अपनाने का सुझाव दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू