देश की खबरें | ओडिशा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66 वें जन्मदिन पर बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66 वें जन्मदिन पर बधाई दी।
भुवनेश्वर, 20 जून ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 66 वें जन्मदिन पर बधाई दी।
राज्यपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और धैर्य प्रदान करें ताकि वह करूणा एवं विवेक से हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन करती रहें।’’
मुख्यमंत्री माझी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति को उड़िया लोगों के लिए गर्व और वैभव बताते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से उनकी लंबी उम्र एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए भी प्रार्थना की।
पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। (मैं) आपके स्वस्थ्य एवं दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’’
राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर राष्ट्रपति के हवाले से लिखा,‘‘ जय जगन्नाथ। (मैंने) आज दिल्ली में स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए तथा प्रार्थना की कि सभी देशवासियों का कल्याण हो तथा हमारा देश प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करता रहे।’’
राष्ट्रपति कार्यालय ने मुर्मू के मंदिर जाने की कुछ तस्वीरें भी ‘एक्स’ पर साझा की।
मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)