देश की खबरें | कांग्रेस सरकार ने जिन संगठनों को ’नक्सली मोर्चा’ बताया, वे ‘भारत जोड़ा यात्रा’ में शामिल हुए: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को दावा किया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जिन संगठनों को माओवादियों का ‘मुखैटा संगठन’ करार दिया था उन्हीं संगठनों ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा लिया। राज्य विधानमंडल के एक सप्ताह लंबे शीतकालीन सत्र के अंत में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फडणवीस ने यह भी कहा कि उनकी सरकार मुंबई में रह रहे अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का पता लगाएगी और उन्हें वापस भेजेगी।

नागपुर, 21 दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को दावा किया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जिन संगठनों को माओवादियों का ‘मुखैटा संगठन’ करार दिया था उन्हीं संगठनों ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा लिया। राज्य विधानमंडल के एक सप्ताह लंबे शीतकालीन सत्र के अंत में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फडणवीस ने यह भी कहा कि उनकी सरकार मुंबई में रह रहे अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का पता लगाएगी और उन्हें वापस भेजेगी।

अपने नए मंत्रिमंडल के विभागों के बंटवारे के बारे में उन्होंने कहा कि यह आज शाम को या रविवार को हो सकता है।

फडणवीस ने सत्र के दौरान लगाए गए अपने आरोप को दोहराया कि माओवादियों के ‘मुखौटा संगठनों’ के रूप में काम करने वाले ‘अर्बन नक्सल’ संगठनों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मैं नहीं कह रहा हूं, 2014 से पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य और केंद्र सरकारों की रिपोर्ट ऐसा कहती हैं।’’

फडणवीस ने कहा कि इनमें से कुछ संगठनों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।

‘अर्बन नक्सल’ समस्या पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बनाए गए लोक सुरक्षा विधेयक के बारे में पूछे गए सवाल पर फडणवीस ने कहा कि इसे दोनों सदनों के 21 सदस्यों वाली संयुक्त समिति के पास विचार के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि समिति की अध्यक्षता भाजपा नेता एवं मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले करेंगे।

संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त करने के मुद्दे पर परभणी शहर में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किए गए सोमनाथ सूर्यवंशी की पुलिस हिरासत में मौत के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि जब सूर्यवंशी को अदालत में पेश किया गया तो न्यायाधीश ने उनसे पूछा कि क्या पुलिस ने उन्हें प्रताड़ित किया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पर सूर्यवंशी ने ‘‘नहीं’’ में जवाब दिया।

फडणवीस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में भी प्रताड़ित किए जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं, जबकि विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि सूर्यवंशी सांस की बीमारी से पीड़ित थे और उनके शरीर पर पुरानी चोटों के निशान थे।

प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अनुपस्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष हाल ही में मध्य महाराष्ट्र के दो जिलों में हुई हिंसा की घटनाओं के पीड़ितों के परिजनों से मिलने के लिए बीड और परभणी का दौरा कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\