ताजा खबरें | कोविड -19 महामारी के बाद देश में अंग प्रतिरोपण में वृद्धि हुई : बघेल
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद देश में अंग प्रतिरोपण में वृद्धि हुई है और 2023 में अब तक 7,107 अंगों का प्रतिरोपण किया गया है।
नयी दिल्ली, एक अगस्त सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद देश में अंग प्रतिरोपण में वृद्धि हुई है और 2023 में अब तक 7,107 अंगों का प्रतिरोपण किया गया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रतिरोपण संगठन (एनओटीटीओ) के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के उपरांत अंग प्रतिरोपण गतिविधियों में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि 2022 में देश में कुल 16,041 अंग प्रतिरोपण किए गए जो 2021 की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि 2018 में कुल 10,340 प्रतिरोपण किए गए, जबकि 2019 में 12,666; 2020 में 7,443 अंग प्रत्यारोपण किए गए। वर्ष 2021 में इनकी संख्या 12,259 थी।
मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने इसी साल फरवरी में नयी दिल्ली में राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रतिरोपण संगठन वैज्ञानिक संवाद 2023 का आयोजन किया जिसमें कुल 519 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जिनमें किडनी, लिवर, फेफड़ा, हृदय प्रतिरोपण, नेत्र बैंक आदि की चुनौतियों और उनके समाधान, भारत में मृतक अंगदान कार्यक्रम शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)