देश की खबरें | मुंबई में मछुआरों के इस्तेमाल वाले श्मशान का पुनर्निर्माण करने का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को मुंबई उपनगरीय जिलाधिकारी को मछुआरा समुदाय द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले श्मशान का एक महीने के भीतर पुनर्निर्माण करने का निर्देश दिया।

मुंबई, 29 सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को मुंबई उपनगरीय जिलाधिकारी को मछुआरा समुदाय द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले श्मशान का एक महीने के भीतर पुनर्निर्माण करने का निर्देश दिया।

उच्च न्यायालय ने श्मशान के पुनर्निर्माण की लागत उस याचिकाकर्ता से वसूलने का आदेश दिया, जिसने दावा किया था कि इसे तटीय विनियमन क्षेत्र नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया था।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति माधव जामदार की खंड पीठ ने इससे पहले कहा था कि मलाड उपनगर के एरंगल समुद्री तट पर स्थित श्मशान को जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने कानूनी नियमों का पालन किए बगैर ढहा दिया था।

खंड पीठ ने बृहस्पतिवार को मुंबई निवासी चेतन व्यास की ओर से दाखिल उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मछुआरा समुदाय द्वारा एरंगल तट पर श्मशान के कथित अनधिकृत निर्माण को लेकर चिंता जताई गई थी।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि इस श्मशान को तटीय विनियमन क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया था।

उच्च न्यायालय ने व्यास पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया और उससे निर्माण/मरम्मत की लागत वसूलने का आदेश भी दिया।

खंड पीठ ने कहा, “महाराष्ट्र सरकार और मुंबई उपनगरीय जिलाधिकारी संबंधित श्मशान का उसी स्थल पर एक महीने के भीतर पुनर्निर्माण/मरम्मत करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। उप-जिलाधिकारी इस पूरी प्रक्रिया को देखेंगे और अदालत को दस नवंबर को एक अनुपालन रिपोर्ट सौंपेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड