खेल की खबरें | टीटीएफआई को अगली सुनवाई तक राष्ट्रमंडल खेलों के लिये महिला टीम की सूची नहीं भेजने का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने एक अंतरिम आदेश में भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) को निर्देश दिया कि वह एक पैडलर (टेबल टेनिस खिलाड़ी) द्वारा दायर याचिका की अगली सुनवाई तक आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिये चुनी हुई महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों की सूची नहीं भेजे।

बेंगलुरू, 17 जून कर्नाटक उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने एक अंतरिम आदेश में भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) को निर्देश दिया कि वह एक पैडलर (टेबल टेनिस खिलाड़ी) द्वारा दायर याचिका की अगली सुनवाई तक आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिये चुनी हुई महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों की सूची नहीं भेजे।

यह याचिका अर्चना कामत द्वारा दायर की गयी है जिसकी अगली सुनवाई 22 जून को होगी।

पी एस दिनेश कुमार और सी एम पूनाचा की खंडपीठ ने गुरूवार को अपने आदेश में कहा, ‘‘अंतरिम निर्देश द्वारा यह आदेश दिया जाता है कि चुनी हुई खिलाड़ियों की सूची अगली सुनवाई तक नहीं भेजी जानी चाहिए। ’’

कामत उन चार खिलाड़ियों में से एक है जिन्हें शुरू में टीम में चुना गया था लेकिन बाद में सूची से उनका नाम हटा दिया गया। उच्च न्यायालय में सीनियर अधिवक्ता उद्या होला उनका मुकदमा लड़ रहे हैं।

आपात नोटिस टीटीएफआई, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और महिला टीम के अन्य सदस्यों - श्रीजा अकुला, रीथ रिष्या, मनिका बत्रा, दिया चिताले और स्वस्तिका घोष - को जारी किये गये थे।

अधिवक्ता के अनुरोध पर अदालत ने ये नोटिस इन सभी को ईमेल के जरिये भेजे।

कई टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने हाल में अदालत का रूख किया है। कामत को जब आगामी राष्ट्रमंडल खेलों की भारतीय टीम से हटा दिया गया तो उन्होंने अदालत में याचिका दायर की। इससे 28 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिये टीम के चयन को लेकर उथल पुथल बढ़ती जा रही है।

कामत को शुरू में ‘अपवाद’ के रूप में टेबल टेनिस टीम में शामिल किया गया था क्योंकि वह टीटीएफआई द्वारा जारी चयन मानदंड पर खरा नहीं उतरी थीं लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) ने अचानक उनका नाम हटाकर दिया चिताले को उनकी जगह टीम में शामिल कर दिया।

टीम से इस तरह बाहर किये जाने से हैरान कामत ने भारत सरकार, टीटीएफआई, साइ और महिला टीम की अन्य सदस्यों के खिलाफ ‘रिट’ याचिका दायर कर दी। वह मनिका बत्रा के साथ महिला युगल में दुनिया की चौथी नंबर की खिलाड़ी हैं।

सीओए ने पहले बेंगलुरू में आठ सदस्यीय टीम की घोषणा की थी जिसमें महिला टीम को साइ से पुष्टि दी जानी बाकी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\