विदेश की खबरें | शरीफ के दामाद की गिरफ्तारी की जांच का आदेश, सिंध के आईजीपी ने अधिकारियों से छुट्टियां टालने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में सिंध पुलिस के प्रमुख ने अपनी छुट्टी टाल दी है और अपने अधिकारियों से कहा है कि वे ‘बड़े राष्ट्रहित’ को देखते हुए अवकाश के अपने आवेदनों को दस दिनों के लिए टाल दें।

कराची, 21 अक्टूबर पाकिस्तान में सिंध पुलिस के प्रमुख ने अपनी छुट्टी टाल दी है और अपने अधिकारियों से कहा है कि वे ‘बड़े राष्ट्रहित’ को देखते हुए अवकाश के अपने आवेदनों को दस दिनों के लिए टाल दें।

इससे पहले सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद की गिरफ्तारी से जुड़ी परिस्थितियों की जांच का आदेश दिया। इस मुद्दे को लेकर देश के सबसे बड़े शहर में अर्धसैनिक बल और पुलिस के बीच गतिरोध पैदा हो गया है।

यह भी पढ़े | Afghanistan में पाकिस्तानी वीजा के लिए मची भगदड़, 12 महिलाओं की मौत.

सिंध पुलिस ने मंगलवार को कई ट्वीट कर कहा कि 18 व 19 अक्टूबर की दरम्यानी रात को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उसके कर्मियों में नाराजगी और असंतोष पैदा हो गया है। पुलिस की यह टिप्पणी नवाज शरीफ के दामाद मुहम्मद सफदर की गिरफ्तारी के संदर्भ में थी।

पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर ने सफदर को गिरफ्तार करने के लिए कथित तौर पर सिंध पुलिस पर दबाव डाला।

यह भी पढ़े | कोविड-19: दक्षिण अफ्रीका की उच्च जोखिम देशों की नयी सूची में भी भारत शामिल.

पुलिस ने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप आईजी सिंध ने छुट्टी पर जाने का फैसला किया और बाद में सभी अधिकारियों ने फैसला किया कि वे सिंध पुलिस के अपमान का विरोध करने के लिए छुट्टी का आवेदन देंगे। यह एक सहज और स्वत: स्फूर्त प्रतिक्रिया थी और सामूहिक के बदले व्यक्तिगत स्तर पर थी।’’

सिंध पुलिस ने जनरल बाजवा को धन्यवाद दिया कि उन्होंने बल के कर्मियों की आहत भावना को महसूस किया और तुरंत मामले की जांच का आदेश दिया।

इसके बाद पुलिस ने कहा, ‘‘आईजी सिंध ने अपनी छुट्टी टाल दी है और अपने अधिकारियों को आदेश दिया है कि जांच लंबित रहने तक वे अवकाश के अपने आवेदनों को दस दिनों के लिए वृहद राष्ट्रीय हित में रद्द कर दें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू