विदेश की खबरें | महिलाओं पर अत्याचार के लिए तालिबान नेताओं की गिरफ्तारी का आदेश सराहनीय: महिला अधिकार समूह
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के मुख्य अभियोजक करीम खान ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उन्होंने नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा सहित दो शीर्ष तालिबान अधिकारियों के लिए गिरफ्तारी वारंट का अनुरोध किया है।

वर्ष 2021 में देश की सत्ता पर नियंत्रण वापस लेने के बाद से तालिबान ने महिलाओं को नौकरियों, अधिकांश सार्वजनिक स्थानों और छठी कक्षा से आगे की शिक्षा से वंचित कर दिया है।

एक बयान में महिला अधिकार समूह ‘अफगान विमेंस मूवमेंट फॉर जस्टिस एंड अवेयरनेस’ ने आईसीसी के फैसले पर जश्न मनाया और इसे ‘‘एक महान ऐतिहासिक उपलब्धि’’ बताया।

समूह ने कहा, ‘‘हम इस उपलब्धि को अफगान महिलाओं की ताकत और इच्छाशक्ति का प्रतीक मानते हैं। हमें लगता है कि यह कदम देश में जवाबदेही और न्याय का एक नया अध्याय शुरू करेगा।’’

तालिबान सरकार ने अब तक अदालत के इस कदम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने भी शुक्रवार को कहा कि यह एक ‘‘त्रासद और हास्यास्पद’’ बात है कि लड़कियां हर स्तर पर शिक्षा से वंचित रह जाती हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)