देश की खबरें | असम में ईवीएम मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में मतदान दल द्वारा भाजपा प्रत्याशी की पत्नी के वाहन में एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ले जाए जाने के मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।

करीमगंज/हैलाकांडी (असम),तीन अप्रैल असम में मतदान दल द्वारा भाजपा प्रत्याशी की पत्नी के वाहन में एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ले जाए जाने के मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

करीमगंज जिला उप अधीक्षक अनबामुथन एमपी ने मामले की जांच के लिए शुक्रवार रात आदेश जारी किए। असम में विधानसभा चुनाव के बीच इस घटना ने बड़ा विवाद पैदा कर दिया है। मंगलवार को अंतिम चरण का मतदान होना है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजेशन तेरांग को जांच करके तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।

आदेश में कहा गया है,‘‘ ....इस घटना ने मतदान वाली ईवीएम की सुरक्षा को खतरा पैदा किया है और कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।’’

जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि किन परिस्थितयों में मतदान पार्टी ने निजी वाहन में यात्रा की और इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि अधिकारियों की ओर से कहीं कोई चूक थी या कोई साजिश।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात को करीमनगर कस्बे के बाहरी इलाके में हिंसा भड़क गई, जिसके बाद पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ी। दरअसल कुछ लोगों ने देखा की ईवीएम को स्ट्रांग रूम तक ले जाने के लिए भाजपा प्रत्याशी के वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका उन्होंने विरोध और हंगामा किया।

चुनाव आयोग ने चार चुनाव अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और केन्द्र पर दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आयोग से जांच करने को कहा है।

इसबीच पुलिस ने घटना के बाद हुई हिंसा को दिखाने के आरोप में कम से कम छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड