देश की खबरें | इटावा सफारी पार्क में तेंदुए की मौत की विभागीय जांच के आदेश : निदेशक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सफारी पार्क की निदेशक दीक्षा भंडारी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

सफारी पार्क की निदेशक दीक्षा भंडारी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

भंडारी ने बताया कि बिजनौर के नगीना रेंज में ग्राम दयालपुर से एक तेंदुए को बचाकर सफारी पार्क इटावा में 26-27 अगस्त की मध्यरात्रि को लाया गया था।

उन्होंने बताया कि प्रथम द्ष्‍टतया जांच में उसके मुंह और शरीर पर चोटों के निशान थे, लेकिन उसके शरीर में किसी अंदरूनी चोट का पता नहीं चल सका था।

भंडारी ने बताया कि 30 अगस्त को तेंदुए को दौरे पड़ने लगे और उसके मुंह से झाग निकलने लगा।

भंडारी ने बताया कि तेंदुए का इलाज सफारी के डॉक्टर के अलावा कानपुर और जयपुर चिड़ियाघर के चिकित्सक कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि तेंदुए की 31 अगस्त की रात आठ बजकर 50 मिनट पर मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now