ताजा खबरें | लोकसभा में एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही बाधित
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर सोमवार को लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के 12 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर सोमवार को लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के 12 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
सदन की बैठक प्रारंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी दलों के सदस्य ‘एसआईआर वापस लो’ के नारे लगाने लगे।
बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों के तख्तियां दिखाने और नारेबाजी करने पर निराशा जताई और सवाल किया कि आखिर नियोजित तरीके से प्रश्नकाल क्यों बाधित किया जा रहा है?
बिरला का कहना था, ‘‘क्या आप सदन बाधित करना चाहते हैं, क्या ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं करना चाहते? आप लोग आए थे और कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए...आखिर अब सदन क्यों नहीं चलने दे रहे?’’
उन्होंने सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से कहा, ‘‘माननीय नेता प्रतिपक्ष, आप अपने नेताओं को समझाओ कि इन्हें सदन में पर्चिया फेंकने और तख्तियां लाने के लिए नहीं भेजा गया है।’’
हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 11 बजकर 12 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत बीते 21 जुलाई को हुई थी और निचले सदन में अब तक प्रश्नकाल नहीं चल सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

