देश की खबरें | मणिकरण से व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कसोल पानी पहुंचाने की योजना का विरोध
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हिंदुओं और सिखों के तीर्थ स्थल मणिकरण से पानी को कसोल में स्थानांतरित कर गर्म पानी के स्नान की सुविधा स्थापित करने के प्रस्ताव पर स्थानीय लोगों में असहमति पैदा हो गई है और अब कसोल में गर्म पानी का चश्मा खोदकर इसका विकल्प ढूंढ लिया गया है।
शिमला, 20 फरवरी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हिंदुओं और सिखों के तीर्थ स्थल मणिकरण से पानी को कसोल में स्थानांतरित कर गर्म पानी के स्नान की सुविधा स्थापित करने के प्रस्ताव पर स्थानीय लोगों में असहमति पैदा हो गई है और अब कसोल में गर्म पानी का चश्मा खोदकर इसका विकल्प ढूंढ लिया गया है।
विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एसएडीए) की हाल में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कसोल में स्नान के लिए गर्म पानी की सुविधा के साथ एक नया नेचर पार्क बनाया जाएगा, जिसके लिए मणिकरण से पाइप के जरिए पानी लाया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर मणिकरण के पवित्र जल का इस्तेमाल पर्यटन स्थल कसोल में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। मणिकरण और कसोल के बीच की दूरी करीब पांच किलोमीटर है।
प्रस्ताव का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कुल्लू के उपायुक्त तोरुल एस रवीश को एक याचिका भी सौंपी।
इसकी पुष्टि करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रस्ताव प्रारंभिक चरण में है और अभी यह तय नहीं हुआ है कि पानी को किस स्थान से लाया जाएगा।
स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं ने कहा कि स्थानीय देवता भी मणिकरण से कसोल में पानी ले जाने की अनुमति नहीं देंगे और कहा कि यदि गर्म पानी का स्नानगृह बनाना है तो मणिकरण में बनाया जाना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने पहले कहा था कि मणिकरण के पवित्र जल का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। स्थानीय कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-’ से कहा कि मणिकरण में फैले पानी के उपयोग का प्रस्ताव था लेकिन अब हमने कसोल में ही गर्म पानी के चश्में खोदने का विकल्प खोज लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)