देश की खबरें | भाजपा-आरएसएस से निपटने के लिए विपक्ष को लगातार वैचारिक, राजनीतिक संघर्ष करने की जरूरत :करात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से निपटने के लिए विपक्षी दलों को इन ताकतों के खिलाफ लगातार वैचारिक एवं राजनीतिक संघर्ष करना होगा।

कोलकाता, तीन जनवरी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से निपटने के लिए विपक्षी दलों को इन ताकतों के खिलाफ लगातार वैचारिक एवं राजनीतिक संघर्ष करना होगा।

उन्होंने कहा कि वाम दल अभी राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ताकत नहीं हो सकते, लेकिन वे ही भाजपा और आरएसएस के खिलाफ वैचारिक लड़ाई शुरू कर सकते हैं तथा अन्य विपक्षी दलों के लिए इसे एक वैकल्पिक मंच बना सकते हैं।

करात ने माकपा की पश्चिम बंगाल इकाई के मुखपत्र ‘गणशक्ति’ के 57वें स्थापना दिवस को मनाने के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘चुनाव से पहले गठजोड़ करने के अलावा,राजनीतिक दलों को भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लगातार वैचारिक एवं राजनीतिक संघर्ष करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा, दोनों ही भारत के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में लोगों के एक बड़े हिस्से में अपनी पैठ बनाने में सफल रहे हैं। माकपा के पूर्व महासचिव ने कहा कि इसके चलते भाजपा ने उत्तर प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों में आसानी से जीत हासिल की, जबकि दोनों राज्यों में सत्ता विरोधी मजबूत लहर होने के दावे किये जा रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह आरएसएस अपनी शाखाओं के जरिये समाज में चौबीसों घंटे सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिणिक स्तर पर कार्य करती है, ठीक इसी तरह आपको इस तरह के संगठन बनाने होंगे। साथ ही, अपनी लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष व वामपंथी विचारधारा तथा दृष्टिकोण को लोगों के बीच रखना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में आज हमारे पास एक धुर दक्षिणपंथी सरकार है जो एक धुर दक्षिणपंथी पार्टी से बनी है, जो भाजपा है।’’

करात ने दावा किया कि यह पार्टी (भाजपा) एक ‘मुखौटा’ है और इसके पीछे असली चेहरा आरएसएस है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू