विदेश की खबरें | विपक्षी सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जयशंकर के साथ घटी घटना का मुद्दा ब्रिटिश संसद में उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर के काफिले में ‘खालिस्तानी तत्वों’ के अवरोध पैदा करने का मुद्दा बृहस्पतिवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में उठाया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, छह मार्च ब्रिटेन की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर के काफिले में ‘खालिस्तानी तत्वों’ के अवरोध पैदा करने का मुद्दा बृहस्पतिवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में उठाया।

सदन में ‘बैकबेंच बिजनेस कमेटी’ के अध्यक्ष ने बुधवार शाम को जयशंकर की सुरक्षा में सेंध को लोकतंत्र का अपमान बताया और गृह मंत्री यवेट कूपर से ब्रिटेन में भारतीय आगंतुकों की सुरक्षा के मुद्दे पर संसद में बयान देने को कहा।

इससे पहले ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने मध्य लंदन में चैथम हाउस के बाहर हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए एक बयान जारी किया।

ब्लैकमैन ने कहा, ‘‘कल, भारत के विदेश मंत्री श्री जयशंकर पर उस समय हमला किया गया जब वह एक सार्वजनिक आयोजन स्थल से निकल रहे थे। वहां वह इस देश में भारतीय लोगों को संबोधित करने गये थे।’’

ब्रिटिश सांसद ने कहा, ‘‘उन पर खालिस्तानी तत्वों ने हमला किया। यह जिनेवा संधि के खिलाफ है और ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस और सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करने में विफल रहे कि उन्हें सुरक्षित रखा जाए। यह लोकतंत्र का अपमान है तथा भारत में हमारे मित्रों और सहयोगियों का अपमान है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा दोबारा न हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\