देश की खबरें | केरल विधानसभा में विपक्षी विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ ने शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण का बहिष्कार किया और डॉलर तस्करी मामले में आरोपों से घिरे विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन के इस्तीफे की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, आठ जनवरी केरल विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ ने शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण का बहिष्कार किया और डॉलर तस्करी मामले में आरोपों से घिरे विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन के इस्तीफे की मांग की।

जैसे ही राज्यपाल अभिभाषण देने के लिए आए, तो पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे विपक्षी विधायकों ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन तथा खान के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए।

विपक्षी विधायकों की नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने ठीक समय पर संबोधन शुरू किया और वाम सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में उसके प्रदर्शन तथा उपलब्धियों के बारे में बताया।

हालांकि इस बीच नारेबाजी जारी रही तो राज्यपाल ने विपक्षी सदस्यों से से तीन बार अनुरोध किया कि वे उन्हें उनके संवैधानिक कर्तव्य को पूरा करने का मौका दें। हालांकि नारे लगा रहे सदस्यों ने उनकी बात अनसुनी कर दी।

इस पर राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं अपना संवैधानिक कर्तव्य निभा रहा हूं। जब राज्यपाल अपना संवैधानिक कर्तव्य निभा रहे हों तो उम्मीद की जाती है कि इसमें कोई अवरोध खड़ा नहीं किया जाएगा।’’

लेकिन इस बीच विपक्षी नेता रमेश चेन्निथला खड़े हुए और उन्होंने कुछ बोलने की कोशिश की लेकिन राज्यपाल ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी।

बाद में प्रदर्शनकारी विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया और बाहर धरने पर बैठ गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल