ताजा खबरें | विपक्ष सदस्यों ने ‘पादरियों पर हमले’ को लेकर लोकसभा में नारेबाजी की तथा सदन से बहिर्गमन किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में कैथोलिक पादरियों पर कथित हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को लोकसभा में नारेबाजी की तथा सदन से बहिर्गमन किया।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में कैथोलिक पादरियों पर कथित हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को लोकसभा में नारेबाजी की तथा सदन से बहिर्गमन किया।

सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की और कुछ सदस्य नारे लगाते हुए आसन के निकट पहुंच गए। उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं दी और प्रश्नकाल काल शुरू कराया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया।

कांग्रेस सदस्यों ने इस विषय को लेकर संसद परिसर में भी नारेबाजी की।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दावा किया कि विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने मंगलवार को दो ईसाई पादरियों पर हमला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अल्पसंख्यकों पर जिस तरह से हमला किया जा रहा है, उसकी यह एक और मिसाल है। संघ परिवार के लोग गिरजाघरों पर हमले कर रहे हैं। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड