एजेंसी न्यूज

प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर विपक्ष केवल जबानी जमाखर्च कर रहा है : ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा

केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन के चलते अपने घर-परिवार से दूर काम कर रहे श्रमिकों के सामने आ रही समस्याओं से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें हरसंभव प्रयास कर रहीं हैं।’’

प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर विपक्ष केवल जबानी जमाखर्च कर रहा है : ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा
जमात

मथुरा, 17 मई उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन के चलते प्रवासी श्रमिकों को हो रही समस्याओं के निदान के मामले में आगे आकर कुछ करने के बजाए विपक्ष केवल जबानी जमाखर्च कर रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन के चलते अपने घर-परिवार से दूर काम कर रहे श्रमिकों के सामने आ रही समस्याओं से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें हरसंभव प्रयास कर रहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह मोदी सरकार ही है जिसने राशन कार्ड होल्डर और बिना राशन कार्ड वालों के बीच कोई भी भेदभाव किए बिना साढे़ करोड़ परिवारों को निःशुल्क एलपीजी गैस सिलेण्डर वितरित किए हैं।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘अपने काम के क्षेत्र से विस्थापित होकर घर लौट रहे सभी श्रमिकों को दो माह का राशन उपलब्ध कराया गया है जिस पर साढे़ तीन हजार करोड़ का खर्च आया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार श्रमिकों को सुगमतापूर्वक उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1034 ट्रेनें चला चुकी हैं तथा रेलमंत्री पीयूष गोयल ने यहां तक कहा है कि यदि उचित संख्या में श्रमिक उपलब्ध हों तो रेलवे जिला स्तर तक ट्रेनों का संचालन करने के लिए तैयार है।’’

ऊर्जामंत्री ने याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखण्ड आदि राज्यों के 12 लाख से अधिक श्रमिकों को उनके कार्यस्थलों से घरों तक सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है।

वह कांग्रेस, सपा व बसपा नेताओं द्वारा औरैया सड़क हादसे पर सरकार की खिंचाई किए जाने से काफी खफा नजर आए। गौरतलब है कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव व बसपा मुखिया मायावती ने इस घटना पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए बहुत ही तीखे सवाल उठाए हैं।

विशेष तौर पर कांग्रेस पार्टी को आडे़ हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के उनके नेताओं को पहले सरकार द्वारा किए गए और लगातार कराए जा रहे श्रमिक हितैषी कार्यों के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए थी। उसके बाद कोई आरोप लगाने का प्रयास किया जाता तो ज्यादा बेहतर होता। ’’

शर्मा ने शनिवार की सुबह तड़के औरैया में घटे सड़क हादसे की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सरकार मृत एवं घायल श्रमिकों के परिवारों के साथ है। उन्हें किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होने दिया जाएगा। उनके परिवारों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख एवं घायल को पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की जानकारी भी दी।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).