देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में विपक्ष ने भाजपा पर विकास का झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली उत्‍तर प्रदेश सरकार की सभी नेताओं ने एक स्वर से सराहना की जबकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने अलग-अलग बयानों में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा सिर्फ विकास का झूठा प्रचार कर रही है।

लखनऊ, 15 मार्च भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली उत्‍तर प्रदेश सरकार की सभी नेताओं ने एक स्वर से सराहना की जबकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने अलग-अलग बयानों में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा सिर्फ विकास का झूठा प्रचार कर रही है।

उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार 19 मार्च कसे अपने चार वर्ष पूरे करेगी।। इसके पहले सोमवार को आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन भाषण में देश के रक्षा मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी-योगी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए दावा किया कि 2022 में भाजपा 2017 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी।

अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी 2022 में ऐतिहासिक जीत का दम भरा तो समापन सत्र में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष को खारिज किया।

सोमवार को विपक्षी दलों ने भी सत्ताधारी दल के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सपा मुख्यालय से जारी बयान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा ''भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश होने लगा है और 2022 से पहले समय रहते भाजपा का चरित्र, चाल और चेहरा सभी की पहचान में आ गया है।''

यादव ने भाजपा प्रदेश सरकार की योजनाओं की आलोचना करते हुए कहा कि ''गरीब पर सरकारी मार भारी पड़ रही है। प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था का भी भाजपा राज में बुरा हाल है। शिक्षकों की भर्ती लगातार विवाद का विषय रही है। इन दिनों शिक्षकों को स्कूल के भवन निर्माण, मिड-डे मील आदि की व्यवस्था से भी जोड़ दिया गया है।''

उन्होंने कहा कि '' एक शिक्षक के पास 10-10 स्कूलों की जिम्मेदारी से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है। कोरोना संकट में ढील के बाद खुले तमाम स्कूल भवन जर्जर हालत में हैं। बहुत से स्कूलों में शिक्षक भी नहीं। बच्चों को पढ़ाई के बजाय सफाई के काम में लगा दिया जाता है।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ''मुख्यमंत्री जी के मिशन शक्ति को लांछित करने में खुद उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी ही जुट गए हैं। मंच से महिला सुरक्षा और सम्मान के तमाम झूठे दावे किए जाते हैं और पीठ पीछे महिला के सम्मान को ही तार-तार किया जाता हैं।''

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पत्रकारों से बातचीत में डीजल और पेट्रोल की महंगाई के लिए केंद्र और राज्‍य की भाजपा सरकार को जिम्‍मेदार ठहराते हुए कहा कि '' भाजपा की सरकारों के चलते यहां पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस आदि की बढ़ती कीमतों से महंगाई आसमान छू रही है।''

मायावती ने उत्‍तर प्रदेश सरकार पर जातिगत और द्वेष की भावना से पुलिस मुठभेड़ का आरोप लगाया और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। मायावती ने सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास के कार्य भी अधिकांश मीडिया में ही प्रचारित हो रहे हैं । '

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक बयान में कहा ''योगी सरकार रोजगारपरक नहीं बल्कि प्रचारजीवी सरकार बनकर रह गई है और बकायदा मुख्यमंत्री के आधिकारिक हैंण्डिल से रोजगार के झूठे आंकड़े और रोजगार देने के झूठे दावे को ट्वीट कर प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को सिर्फ भरमाया जा रहा है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू