विदेश की खबरें | मेरे खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाए विपक्ष : इमरान खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्षी गठबंधन को चुनौती दी है कि वह उन्हें अपदस्थ करने के लिए संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर दिखाए।

इस्लामाबाद, 10 दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्षी गठबंधन को चुनौती दी है कि वह उन्हें अपदस्थ करने के लिए संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर दिखाए।

खान ने विपक्ष की उस मांग की निंदा की जिसमें उसने उन्हें मध्यावधि चुनाव के लिए विवश करने के वास्ते सांसदों से सामूहिक इस्तीफा देने को कहा है।

यह भी पढ़े | Pakistan Studies Exam में चीटिंग करते पकड़े गए PTI MPA Liaquat Ali, बीए की डिग्री के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश को विभिन्न संकटों से बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय चर्चा कराने से कभी पीछे नहीं हटे हैं।

ग्यारह दलों वाले विपक्षी गठबंधन ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उनके सांसद सरकार को पंगु बनाने और प्रधानमंत्री को मध्यावधि चुनाव के लिए विवश करने के वास्ते इस महीने के अंत तक सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान और चीन ने संयुक्त वायुसेना अभ्यास शुरू किया.

यह फैसला विपक्षी गठबंधन ‘पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट’ (पीडीएम) की इस्लामाबाद में हुई मैराथन बैठक में लिया गया।

खान के नेतृत्व वाली सरकार को अपदस्थ करने के लिए 11 विपक्षी दलों के इस गठबंधन की स्थापना इस साल सितंबर में हुई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार को अपदस्थ करने का संवैधानिक रास्ता संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने का है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहता है तो वह आए और विधानसभाओं में भी ऐसा करे।’’

खान ने सांसदों से सामूहिक इस्तीफे के आह्वान को लेकर विपक्ष की आलोचना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने