देश की खबरें | विपक्षी गठबंधन एकजुट नहीं, उसमें से कोई भी अकेले प्रधानमंत्री मोदी का सामना नहीं कर सकता:दिलीप घोष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूजिव अलायंस) की शनिवार को आलोचना करते हुए दावा किया कि इसके घटक दल एकजुट नहीं हैं और इसके नेता परस्पर-विरोधी बयान दे रहे हैं।

धुपगुड़ी (पश्चिम बंगाल), दो सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूजिव अलायंस) की शनिवार को आलोचना करते हुए दावा किया कि इसके घटक दल एकजुट नहीं हैं और इसके नेता परस्पर-विरोधी बयान दे रहे हैं।

मेदिनीपुर के सांसद घोष ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा विरोधी दलों को एकजुट करने की कोशिशें नाकाम हो रही हैं क्योंकि ज्यादातर दलों के पास आगे आने और विपक्षी खेमे में शामिल होने का ‘‘साहस नहीं’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की एक हालिया बैठक के ठीक बाद, उसके नेता परस्पर-विरोधी बयान दे रहे हैं। वे भाजपा विरोधी सभी दलों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसे कई दल डर से आगे नहीं आ रहे हैं। असल में, कोई भी अकेले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सामना नहीं कर सकता।’’

घोष धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं, जहां पांच सितंबर को उपचुनाव होना है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता अपने सांसदों-विधायकों को बचाने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की कुर्बानी दे रहे हैं।

राज्य की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने दावा किया, ‘‘राजनीतिक हत्याएं की जा रही हैं, राज्य में महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है लेकिन आपके (माकपा और कांग्रेस) नेता उनके (टीएमसी के) नेताओं के साथ चाय की चुस्की ले रहे हैं।’’

घोष ने कहा, ‘‘राज्य में चुनाव पुलिस और धन के इस्तेमाल से जीते जा रहे हैं। लोग इससे मुक्ति चाहते हैं। यह 2024 के आम चुनावों में साबित हो जाएगा।’’

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का समर्थन करते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख ने कहा कि राज्य में पूरा प्रशासनिक तंत्र साल भर किसी न किसी चुनाव में व्यस्त है जिसके चलते आम आदमी सेवाओं से वंचित हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि हम विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ चाहते हैं।’’

भाजपा विधायक विष्णु पी. रॉय का 25 जुलाई को निधन हो जाने के चलते धुपगुड़ी सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। मतगणना आठ सितंबर को होगी।

टीएमसी ने प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय को, जबकि भाजपा ने तापसी रॉय को उम्मीद बनाया है। तापसी जम्मू कश्मीर में 2021 में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान की पत्नी हैं। माकपा ने लोक गायक ईश्वर चंद्र रॉय को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान