देश की खबरें | विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ गांधी जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगा: नीतीश कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगा।

(फोटो के साथ) पटना, दो सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगा।

‘इंडिया’ के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता कुमार ने कहा कि मुंबई में हुई गठबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि उन्होंने इन प्रस्तावित कार्यक्रमों का ब्योरा नहीं दिया।

कुमार ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ‘विपक्ष की एकता’ से घबरा गया है इसलिए केंद्र सरकार ने इस महीने के उत्तरार्द्ध में संसद का विशेष सत्र बुलाया है और अब तक उसके एजेंडे का खुलासा नहीं किया है।

कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने प्रस्ताव किया है कि इंडिया गठबंधन देशभर में गांधी जयंती मनायेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इंडिया गठबंधन ने सत्तारूढ़ भाजपा में घबराहट पैदा कर दी है और इसने केंद्र सरकार को विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ कराने की संभावना तलाशने के लिए बाध्य किया है। इस कदम ने भाजपा की घबराहट सामने ला दी है क्योंकि उसने इंडिया गठबंधन के तहत विपक्षी दलों की एकता देख ली है।’’

इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेकर शुक्रवार को मुंबई से लौटे मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि क्यों केंद्र सरकार दशक में एक बार होने वाली जनगणना में देरी की बात नहीं कर रही है, तब उन्होंने कहा, ‘‘ उसने अबतक जनगणना शुरू नहीं की है। लेकिन नियमानुसार यह काफी पहले हो जाना चाहिए था। इस सरकार के पास अन्य सभी चीजों के लिए समय है लेकिन जातीय सर्वेक्षण एवं जनगणना के लिए उसके पास समय नहीं है।’’

वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दरोगा प्रसाद राय की जयंती पर एक कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में जातीय सर्वेक्षण कराया है। इससे पहले केंद्र ने स्पष्ट किया था कि वह अनुसूचित जाति/जनजाति को छोड़कर अन्य सामाजिक समूहों की पृथक गणना नहीं करायेगा।

कुमार ने कहा, ‘‘ संसद के विशेष सत्र का बुलाया जाना इस बात का संकेत है कि वे समयपूर्व चुनाव कराने की सोच रहे हैं, मुझे इसकी संभावना पहले नजर आई थी और मैं यह बात आप सभी को बता चुका हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आगामी सत्र के दौरान जातीय सर्वेक्षण, जनगणना तथा एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे अहम मुद्दे उठायेंगे।’’

लोकसभा में जदयू के 16 सांसद हैं।

कुमार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया गया है तथा सीट का बंटवारा शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान