एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर छिपे आतंकवादियों के एक समूह का पता लगा लिया है और उन्हें मार गिराने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान शुरू

जम्मू, छह अगस्त सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर छिपे आतंकवादियों के एक समूह का पता लगा लिया है और उन्हें मार गिराने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस और सेना का संयुक्त खोजी दल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए घने जंगल वाले इलाके में अंदर की ओर बढ़ा तो उसे गोलियों की आवाज सुनाई दी।

अधिकारियों के मुताबिक, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आतंकवादियों की तलाश जारी है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (उधमपुर) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद हमारे दलों ने (मंगलवार) तड़के खोजबीन एवं खात्मा अभियान शुरू किया। बसंतगढ़ थाने के खांदेड़ इलाके में आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ अभियान जारी है।”

अधिकारियों ने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी इलाके में पहुंच गए हैं।

बसंतगढ़ के डुडू इलाके में अप्रैल में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक ग्राम सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).