देश की खबरें | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प, सशस्त्र बलों की अचूक मारक क्षमता का प्रतिबिंब : शाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प, विभिन्न एजेंसियों द्वारा सटीक खुफिया जानकारी जुटाने और भारतीय सशस्त्र बलों की अचूक मारक क्षमता का प्रतिबिंब है।
नयी दिल्ली, 16 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प, विभिन्न एजेंसियों द्वारा सटीक खुफिया जानकारी जुटाने और भारतीय सशस्त्र बलों की अचूक मारक क्षमता का प्रतिबिंब है।
शाह ने विभिन्न एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने के उद्देश्य से दिल्ली में एक नये केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।
खुफिया ब्यूरो के तहत इस बहु एजेंसी केंद्र की स्थापना 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद की गई थी, जिसका उद्देश्य कानून प्रवर्तन में शामिल विभिन्न हितधारकों के बीच समय पर जानकारी साझा करना है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सात मई को तड़के पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए।
भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई। हालांकि, भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसने केवल अपने अभियान को रोका है और उसकी भविष्य की कार्रवाई पाकिस्तान के आचरण पर निर्भर करेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति और न्याय के लिए देश की अटूट प्रतिज्ञा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2025 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

