देश की खबरें | ‘ऑपरेशन सिंदूर’: ए. के. एंटनी को उम्मीद है कि सेना सीमा पार आतंकी ठिकानों का सफाया करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने मंगलवार को भारतीय सशस्त्र बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जोरदार समर्थन किया और विश्वास जताया कि सशस्त्र बल सीमा पार संचालित आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।
तिरुवनंतपुरम, सात मई पूर्व रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने मंगलवार को भारतीय सशस्त्र बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जोरदार समर्थन किया और विश्वास जताया कि सशस्त्र बल सीमा पार संचालित आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘‘महज शुरुआत’’ बताते हुए एंटनी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय सेना सीमा पर पाकिस्तानी सेना की चौकियों के पीछे छिपे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए निर्णायक कदम उठाएगी।
भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सीमा पार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किए जाने के कुछ घंटों बाद एंटनी ने कहा, ‘‘यह सिर्फ शुरुआत है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय सेना सीमा पर पाकिस्तानी सेना की चौकियों के पीछे स्थापित आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए कदम उठाएगी।’’
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार ने उन्हें मंजूरी दे दी है। ऑपरेशन कैसे और कब संचालित किया जाना है, यह सेना का विशेषाधिकार है। उन्होंने पहले ही आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।’’
एंटनी ने भारत के सशस्त्र बलों की क्षमताओं पर अपना भरोसा दोहराया।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। शुरुआत आशाजनक है और मेरा मानना है कि आने वाले दिनों में आतंकवाद विरोधी और भी अभियान चलाए जाएंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

