एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कुएं से 13 वर्षीय लड़के के शव को निकालने का अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राजसमंद जिले के दिवेर थाना क्षेत्र में गत शुक्रवार को 70 फुट गहरे कुएं में गिरे 13 वर्षीय लड़के के शव को निकालने का अभियान 50 घंटे से अधिक समय से जारी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कुएं से 13 वर्षीय लड़के के शव को निकालने का अभियान जारी

जयपुर, दो जून राजस्थान के राजसमंद जिले के दिवेर थाना क्षेत्र में गत शुक्रवार को 70 फुट गहरे कुएं में गिरे 13 वर्षीय लड़के के शव को निकालने का अभियान 50 घंटे से अधिक समय से जारी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम कुएं से पानी को बाहर निकालने में लगी हुई है ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पालरा गांव निवासी ललित सिंह (13) शुक्रवार दोपहर को उस समय कुएं में गिर गया था जब वह कनवास छापरी गांव में बकरियां चराने गया था।

उन्होंने बताया कि ललित के साथ गए बच्चों ने उसके नाना गणेश सिंह को घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

थानाधिकारी भवानी शंकर ने बताया, "13 वर्षीय लड़का कुएं में गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी। एसडीआरएफ की टीम शव को निकालने के लिए अभियान चला रही है। अभियान में सबसे बड़ी परेशानी कुएं में लगातार पानी का रिसाव है।"

उन्होंने बताया कि कुएं में पानी ज्यादा होने के कारण पुलिस ने राजसमंद से नागरिक सुरक्षा की छह सदस्यीय टीम बुलाई।

शंकर के मुताबिक, शनिवार शाम को उदयपुर से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).