देश की खबरें | झारखंड की औद्योगिक इकाई में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक कारखाने में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सरायकेला (झारखंड), 17 मार्च झारखंड के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक कारखाने में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तेंदुए ने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर हमला किया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया।
वन विभाग के कर्मी तेंदुए को पकड़ने के अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हैं। आरएसबी ट्रांसमिशन परिसर में सबसे पहले सुबह नौ बजे के आसपास एक सुरक्षाकर्मी ने उसे दिखा था।
प्रभागीय वनाधिकारी (सरायकेला) आदित्य नारायण ने कहा कि तेंदुए के पकड़े जाने तक अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि उनकी तात्कालिक प्राथमिकता तेंदुए को सुरक्षित पकड़ना है।
पुलिस ने स्थानीय निवासियों को तेंदुए के पकड़े जाने तक घरों के अंदर ही रहने को कहा है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष टोप्पो ने लोगों से एहतियात के तौर पर दरवाजे व खिड़कियां बंद रखने का आग्रह किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

