एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ऑपरेशन चक्र 2 : साइबर अपराधियों के खिलाफ सीबीआई ने देश में 76 स्थानों पर छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराध के जरिये वित्तीय धोखाधड़ी के पांच अलग-अलग मामले दर्ज करने के बाद ‘ऑपरेशन चक्र-2’ के तहत देशभर में 76 ठिकानों पर छापे मारे हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ऑपरेशन चक्र 2 : साइबर अपराधियों के खिलाफ सीबीआई ने देश में 76 स्थानों पर छापेमारी की

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराध के जरिये वित्तीय धोखाधड़ी के पांच अलग-अलग मामले दर्ज करने के बाद ‘ऑपरेशन चक्र-2’ के तहत देशभर में 76 ठिकानों पर छापे मारे हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक मामला क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के जरिये भारतीय नागरिकों के 100 करोड़ रुपये गबन करने के रैकेट से संबंधित है।

उन्होंने बताया कि यह मामला वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) की ओर से उपलब्ध कराई गयी जानकारियों के आधार पर दर्ज किया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, अमेज़ॅन और माइक्रोसॉफ्ट की इस शिकायत पर दो मामले दर्ज किए गए थे कि आरोपी कॉल सेंटर चलाते थे और विदेशी नागरिकों को निशाना बनाने के लिए कंपनियों के तकनीकी सहयोगी के रूप में पेश होते थे। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत सीबीआई ने नौ कॉल सेंटर की तलाशी ली।

एजेंसी ने (छापेमारी) अभियान जारी रहने के कारण दो अन्य मामलों का ब्योरा साझा नहीं किया है।

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने एफआईयू, एफबीआई, इंटरपोल और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की ओर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).