एजेंसी न्यूज

जम्मू में जीएमसी, संबंद्ध अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बहाल होंगी

अधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों के प्रत्येक बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक केवल 20 रोगियों को ही देखा जाएगा।

जम्मू में जीएमसी, संबंद्ध अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बहाल होंगी
जमात

जम्मू, 11 मई कोरोना वायरस प्रकोप के कारण जम्मू में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और उससे संबद्ध अस्पतालों में 48 दिन से बंद ओपीडी सेवाएं मंगलवार से बहाल होंगी जिससे अनेक बीमारियों का इलाज कराने में परेशानियों का सामना कर रहे रोगियों को राहत मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों के प्रत्येक बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक केवल 20 रोगियों को ही देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस समय रोगियों को भर्ती नहीं किया जाएगा और ऑपरेशन भी नहीं होंगे।

जीएमसी, जम्मू के प्राचार्य नसीब चंद डीगरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम जीएमसी और उससे संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी तथा एसएमजीएस समेत सभी अस्पतालों में कल से ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को समग्र तरीके से देखने के बाद और जनता की मांग पर यह फैसला लिया गया।

देश के विभिन्न हिस्सों समेत यहां भी 25 मार्च से लॉकडाउन होने के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में केवल आपातकालीन सेवाएं ही चल रही हैं।

डीगरा ने कहा, ‘‘संबंधित ओपीडी विभागों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी सेवाएं चलेंगी। हालांकि मनोरोगों के लिए यह सेवा मेडिसिन ओपीडी परिसर में संचालित होगी क्योंकि मनोचिकित्सा अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).