देश की खबरें | ओपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप माझी ने दिया इस्तीफा, बीजद ने शामिल होने की पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पंचायत चुनाव से पहले विपक्षी दल कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व सांसद एवं ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार माझी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। माझी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है।

भुवनेश्वर, 22 अक्टूबर ओडिशा में पंचायत चुनाव से पहले विपक्षी दल कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व सांसद एवं ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार माझी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। माझी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है।

इस बीच, राज्य के सत्तारूढ़ दल बीजू जनता दल (बीजद) ने कहा कि वह प्रदीप माझी के स्वागत के लिए तैयार है।

ओडिशा के कानून मंत्री प्रदीप जेना ने कहा, '' अगर माझी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में जनता की सेवा करना चाहते हैं तो उनके बीजद में शामिल होने से पार्टी को कोई दिक्कत नहीं है। ''

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने माझी के कदम पर आश्चर्य जताया और कहा, '' वह (माझी) लोगों के लिए कुछ करने के बजाय कुछ पाना चाहते हैं। उन्होंने (माझी ने) शायद सोचा कि वह और अधिक ताकत हासिल नहीं कर पाएंगे इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। कल, उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह कहीं नहीं जा रहे और आज, पार्टी छोड़ दी।''

इस्तीफे में माझी ने लिखा, ‘‘अत्यंत आदर के साथ, अत्यंत दुख और पीड़ा के साथ मैं यह कहना चाहता हूं कि मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।’’

प्रमुख आदिवासी नेता और नबरंगपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद माझी ने कहा कि वह कांग्रेस में रहते हुए लोगों की सेवा करना चाहते थे, लेकिन पार्टी में अब ‘‘उत्साह की कमी’’ है।

उन्होंने सोनिया को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ पार्टी का संगठन आपके गतिशील नेतृत्व में बहुत अच्छे से काम कर रहा था, जो धीरे-धीरे विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अड़ियल लोगों के कारण प्रभावित हुआ और अब पार्टी ने अपनी विश्वसनीयता लगभग खो दी है, जिसे बहाल होने में लंबा समय लग सकता है। मैं लोगों की सेवा करने की काफी इच्छा रखता हूं, लेकिन कांग्रेस पार्टी में इसकी काफी कमी है। मैं बड़े ही दुख के साथ पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं....हालांकि मैं आपकी विचारधारा के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा और लोगों की सेवा करूंगा।’’

माझी के करीबी सूत्रों ने बताया कि पूर्व सांसद इस महीने अपने समर्थकों के साथ, राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो सकते हैं, जब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नबरंगपुर के दौरे पर जाएंगे।

माझी 2009 में नबरंगपुर से ही लोकसभा सांसद चुने गए थे, लेकिन 2014 और 2019 में उन्हें क्रमश: बीजद के बलभद्र माझी और रमेश माझी से हार का सामना करना पड़ा था। प्रदीप माझी की नबरंगपुर और मलकानगिरी में आदिवासियों के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है।

उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रतियां पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के ओडिशा मामलों के प्रभारी और सांसद चेल्ला कुमार, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कांग्रेस महासचिव रुद्र राजू को भी भेजी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड