खेल की खबरें | चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में केवल एक विशेषज्ञ स्पिनर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने अगले महीने शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में केवल एक विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल करके शुक्रवार को सभी को चौंका दिया। टीम में नौ बल्लेबाजों को चुना गया है।

लाहौर, 31 जनवरी पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने अगले महीने शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में केवल एक विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल करके शुक्रवार को सभी को चौंका दिया। टीम में नौ बल्लेबाजों को चुना गया है।

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर 26 वर्षीय अबरार अहमद ने चार वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33 रन पर चार विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 10 विकेट चटकाए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार 11 फरवरी तक टीम में बदलाव कर सकता है।

चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर खुशदिल शाह और फहीम अशरफ तथा सलामी बल्लेबाज फखर जमां को टीम में वापसी कराई है। साइम अयूब के टखने में चोट लगने के बाद फखर को टीम में शामिल किया जाना तय था।

फखर पिछली बार पाकिस्तान के लिए भारत में 2023 विश्व कप के दौरान खेले थे जबकि खुशदिल ने आखिरी बार 2022 में रोटरडैम में टीम का प्रतिनिधित्व किया था। फहीम ने पिछली बार 2023 की शुरुआत में 50 ओवर के एशिया कप में पाकिस्तान के लिए खेले थे।

राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक ने कहा कि पीसीबी टीम चुनते समय विकेट के अनुसार खिलाड़ियों को चुनने की अपनी रणनीति पर कायम रहा।

शफीक ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान ऐसे खिलाड़ियों को चुनने पर रहा है जिन्होंने समान परिस्थितियों में घरेलू प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वैश्विक प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करने के लिए अपनी तत्परता दिखाई है।’’

उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में फखर के साथ दिग्गज बाबर आजम या सऊद शकील पारी की शुरुआत करेंगे।

टीम में हारिस राऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी के रूप में चार तेज गेंदबाज हैं। टीम आठ से 14 फरवरी तक कराची और लाहौर में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला भी खेलेगी।

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा, बाबर आजम, फखर जमां, सऊद शकील, कामरान गुलाम, खुशदिल शाह, तैयब ताहिर, उस्मान खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस राऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन और अबरार अहमद।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड