ताजा खबरें | मोदी सरकार के तहत जम्मू कश्मीर में केवल मुख्यधारा की राजनीति की अनुमति होगी : भाजपा नेता

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत केंद्र शासित प्रदेश में केवल मुख्यधारा की राजनीति को बर्दाश्त किया जाएगा।

श्रीनगर, 16 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत केंद्र शासित प्रदेश में केवल मुख्यधारा की राजनीति को बर्दाश्त किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कश्मीर संभाग के प्रभारी सुनील शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मोदी सरकार है और हर किसी को केवल मुख्यधारा की राजनीति में विश्वास करना होगा और किसी भी दाएं या बाएं धारा की अनुमति नहीं है। कोई दूसरा रास्ता नहीं है।’’

शर्मा जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के पूर्व प्रमुख गुलाम कादिर वानी के उस बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर केंद्र 2019 में संगठन पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा देता है तो उनका संगठन विधानसभा चुनाव में भाग लेगा।

शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान और कानून के दायरे में हर संगठन को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ऐसे किसी भी संगठन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भारत विरोधी या गैरकानूनी है या राष्ट्र विरोधी गतिविधि में संलिप्त है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संविधान के तहत किसी भी संगठन को राजनीतिक गतिविधि की अनुमति दी जाएगी और हम इसका स्वागत करते हैं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कश्मीर घाटी की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि गृह मंत्री मतदान प्रतिशत बढ़ाने और शांति का माहौल बनाने के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपायों की समीक्षा करने को लेकर यहां आ रहे हैं। कोई राजनीतिक गतिविधि नहीं होने वाली, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिलेंगे और पार्टी के संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या जेईआई का प्रतिनिधिमंडल शाह से मिलेगा, शर्मा ने कहा कि कोई प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री से नहीं मिल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\