देश की खबरें | केवल कांग्रेस ही मणिपुर में साम्प्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित कर सकती है : इबोबी सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि केवल कांग्रेस ही राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित कर सकती है और जातीयता में भिन्नता के बावजूद विकास लाएगी।

इम्फाल, आठ नवंबर मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि केवल कांग्रेस ही राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित कर सकती है और जातीयता में भिन्नता के बावजूद विकास लाएगी।

यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में आने के बाद ऐसे कई कदम उठाये जिसने समुदायों के बीच अशांति, विभाजन और गलतफहमी पैदा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दृढ़ता से मानना है कि राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता में रहने तक समुदायों के बीच शांति, परस्पर सहमति और सम्मान की भावना नहीं आ सकती।’’

सिंह ने कहा, ‘‘जब तक यह सरकार रहेगी, लोगों की सोच यही रहेगी कि 'मणिपुर ख़त्म हो जाएगा'।"

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव को याद करते हुए सिंह ने कहा कि 60 सदस्यीय सदन में, कांग्रेस ने 28 सीट जीती थी जबकि भाजपा 21 सीट पर ही जीत हासिल कर सकी थी।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन केंद्र के प्रभाव का इस्तेमाल कर वह (भाजपा) उस वक्ता सत्ता हथियाने में सफल रही थी। यह सरकार शुरू से ही तानाशाही वाला प्रशासन है।’’

सिंह ने स्थानीय निकाय चुनाव कराने में नाकाम रहने को लेकर भी भाजपा सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य राज्य नियमित रूप से स्थानीय निकाय के चुनाव करा रहे हैं लेकिन मणिपुर में भाजपा ने चुनाव नहीं कराने का विकल्प चुना और इसके बजाय अपनी पसंद के प्रशासक नियुक्त किए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\