एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में केवल 39 नए कोविड मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में मंगलवार को 39 नए मरीजों में कोविड 19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि एक अन्य ने महामारी से दम तोड़ दिया ।

देश की खबरें | उत्तराखंड में केवल 39 नए कोविड मामले

देहरादून, 26 जनवरी उत्तराखंड में मंगलवार को 39 नए मरीजों में कोविड 19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि एक अन्य ने महामारी से दम तोड़ दिया ।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 39 मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95,741 हो गयी है ।

ताजा मामलों में सर्वाधिक 27 देहरादून जिले में सामने आए जबकि हरिद्वार में छह और नैनीताल में तीन मरीज मिले । प्रदेश के 13 में से सात जिलों में मंगलवार को कोई कोविड मरीज नहीं मिला ।

मंगलवार को प्रदेश में एक कोविड मरीज की मृत्यु हुई जिसके साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,636 हो गई ।

प्रदेश में 102 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 91323 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 1455 है ।

कोविड-19 के 1327 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).