खेल की खबरें | सिडनी टेस्ट के लिये केवल 25 प्रतिशत दर्शकों को ही अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिये सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को ही स्टेडियम में आने की अनुमति दी जाएगी।

सिडनी, चार जनवरी भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिये सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को ही स्टेडियम में आने की अनुमति दी जाएगी।

सिडनी में कोविड-19 के नये मामलों के सामने आने के बाद न्यू साउथ वेल्स की सरकार की सलाह पर यह फैसला किया गया है।

एससीजी की क्षमता लगभग 38 हजार है और इस तरह से अभी 1-1 से बराबरी पर चल रही श्रृंखला के तीसरे मैच में लगभग 9500 दर्शकों को ही स्टेडियम में आने की अनुमति मिल पाएगी।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने बयान में कहा, ‘‘सामाजिक दूरी की जरूरतों को पूरा करने के लिये दर्शकों की संख्या कम रखना महत्वपूर्ण है और हम सभी टिकट धारकों का उनके धैर्य के लिये आभार व्यक्त करना चाहते हैं। हमने आज पैसे वापस करने, सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिये एससीजी में सीटों की व्यवस्था और फिर उस हिसाब से टिकटों की बिक्री के लिये प्रक्रिया शुरू कर दी है। ’’

एससीजी में भारतीय दौरे के सीमित ओवरों के चरण में दो वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गये थे।

पहले तीन मैच 18000 दर्शकों के सामने खेले गये थे जबकि आठ दिसंबर को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने के लिये 30000 दर्शक पहुंचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू