‘ऑनलाइन खुदरा कारोबारियों में कुछ ही गैर-मूलभूत सामानों की बिक्री कर पाएंगे’

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को लॉकडाउन दो सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन साथ ही कहा था कि ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में कुछ छूट दी जाएगी।

जमात

नयी दिल्ली, तीन मई ई-कॉमर्स उद्योग से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि ऑनलाइन विक्रेताओं का केवल एक छोटा वर्ग ही चार मई से गैर-मूलभूत वस्तुओं को बेचने में सक्षम हो पाएगा क्योंकि कई राज्यों ने अभी तक ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए अपने दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं और बड़ी संख्या में बिक्रेता रेड जोन में हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को लॉकडाउन दो सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन साथ ही कहा था कि ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में कुछ छूट दी जाएगी।

ई-कॉमर्स क्षेत्र के एक बड़े अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए केंद्र के दिशानिर्देश आ गए हैं, लेकिन केवल कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों ने अपने दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में स्पष्टता की कमी के कारण ई-कॉमर्स कंपनियों को पूरी तरह परिचालन शुरू करने में कठिनाई हो सकती है।

इसके अलावा एक दिक्कत यहा है कि कई ई-कॉमर्स कंपनियों के विक्रेता या तो रेड जोन में हैं या उनके गोदाम रेड जोन में स्थित हैं।

अधिकारी ने बताया कि इन इलाकों में संचालन स्थानीय अधिकारियों के दिशानिर्देशों पर निर्भर करेगा।

ई-कॉमर्स कंपनियां और कई उपभोक्ता संगठन सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि कोविड-19 महामारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और चार्जर के साथ ही गर्मियों के कपड़ों जैसी वस्तुओं को मूलभूत उत्पादों में शामिल किया जाए, ताकि लोगों को घर से बाहर न निकलना पड़े।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के करीब 20 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली और मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता में PM मोदी ने किया योग, लेह की बर्फीली चोटियों पर जवानों ने दिखाया दम देखें VIDEO

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Preview: चट्टोग्राम में आज बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Live Streaming In India: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश की नजरें सम्मान बचाने पर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त