देश की खबरें | केरल में महिला सुरक्षा विषय पर आयोजित किया जाएगा ऑनलाइन फिल्म महोत्सव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व्याप्त चिंता के बीच, केरल का एक सांस्कृतिक केंद्र पौराणिक ग्रन्थ रामायण में वर्णित, महिलाओं की सुरक्षा और गौरव के लिए लड़ने वाले पक्षी ‘जटायु’ के सम्मान में एक ऑनलाइन लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहा है।
तिरुवनंतपुरम, 12 नवंबर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व्याप्त चिंता के बीच, केरल का एक सांस्कृतिक केंद्र पौराणिक ग्रन्थ रामायण में वर्णित, महिलाओं की सुरक्षा और गौरव के लिए लड़ने वाले पक्षी ‘जटायु’ के सम्मान में एक ऑनलाइन लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहा है।
इस फिल्म महोत्सव का शीर्षक ‘शी’ है और इसे जटायु राम सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
रामायण के अनुसार, जटायु ने सीता का अपहरण कर ले जा रहे असुर रावण को रोकने का प्रयास किया था और रावण ने जटायु के पंखों को काट दिया था।
आयोजकों का कहना है जटायु महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले दानवों के खिलाफ प्रतिरोध और बलिदान का प्रतीक है।
यह भी पढ़े | PUBG Mobile India की वापसी का कंपनी ने किया ऐलान, खास भारतीय मार्केट के लिए होगा यह नया गेम.
महोत्सव में तीन से पांच मिनट की लघु फिल्में शामिल की जाएंगी।
प्रसिद्ध अभिनेत्री मल्लिका सुकुमारन की अध्यक्षता वाला, 10 सदस्यीय निर्णायक मंडल इस पुरस्कार के लिए प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन करेगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)