Madhya Pradesh: इंदौर में मोबाइल ऐप से ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा, चार गिरफ्तार
पुलिस ने इंदौर में एक मोबाइल ऐप से ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा करते हुए बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
इंदौर (मप्र), 27 अक्टूबर : पुलिस ने इंदौर में एक मोबाइल ऐप से ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा करते हुए बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तेजाजी नगर क्षेत्र से पकड़े गए आरोपियों की पहचान रूप सिंह (40), सुभाष जाटव (35), गजेन्द्र मकवाना (40) और सिद्धार्थ शर्मा (30) के रूप में हुई है.
उन्होंने कहा कि चारों आरोपी विशेष तौर पर तैयार किए गए एक मोबाइल ऐप के जरिये सट्टेबाजी कर रहे थे जिनके पास से 42,400 रुपये की नकदी और सट्टे के लाखों रुपये के हिसाब-किताब की डायरी बरामद हुई है. यह भी पढ़ें : राजस्थान में 5 दिनों के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में 2 दोषियों को सजा-ए-मौत
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के सरगना के रूप में राहुल चौरसिया नाम के व्यक्ति की पहचान हुई है जिसकी तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2021 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

