जरुरी जानकारी | चौथी तिमाही में ओएनजीसी का शुद्ध लाभ 31.5 प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 31.5 प्रतिशत बढ़ गया। इसमें कच्चे तेल के दाम में आई तेजी का अहम योगदान रहा।
नयी दिल्ली, 28 मई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 31.5 प्रतिशत बढ़ गया। इसमें कच्चे तेल के दाम में आई तेजी का अहम योगदान रहा।
ओएनजीसी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च 2022 की तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 8,859.54 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,733.97 करोड़ रुपये रहा था।
आलोच्य तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व भी बढ़कर 34,497.24 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 21,188.91 करोड़ रुपये रहा था।
समूचे वित्त वर्ष 2021-22 में ओएनजीसी को रिकॉर्ड 40,305.74 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। वित्त वर्ष 2020-21 में उसका शुद्ध लाभ 11,246.44 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के लाभ में हुई इस जोरदार वृद्धि के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के बढ़े दाम की अहम भूमिका रही है। रूस-यूक्रेन संकट के बाद कच्चा तेल और भी चढ़ गया है।
ओएनजीसी का समेकित शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 12,061.44 करोड़ रुपये रहा जबकि समूचे वित्त वर्ष में यह 49,294.06 करोड़ रुपये रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)