जरुरी जानकारी | तेल, गैस कीमतों में कमी के चलते ओएनजीसी का शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने शनिवार को कहा कि तेल और गैस की कीमतों में गिरावट के चलते चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत घट गया।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने शनिवार को कहा कि तेल और गैस की कीमतों में गिरावट के चलते चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत घट गया।

कंपनी ने यहां एक बयान में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2020 तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 1,378 करोड़ रुपये था, जो इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 4,226 करोड़ रुपये के मुकाबले 67.4 प्रतिशत कम है।

इस दौरान कंपनी को कच्चे तेल के लिए प्रत्येक बैरल 43.9 डालर की कीमत मिली, जबकि इससे एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 58.24 डालर प्रति बैरल था।

इस तरह समीक्षाधीन अवधि में गैस की कीमत 3.23 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से घटकर 1.79 प्रति एमएमबीटीयू रह गई।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 28 प्रतिशत घटकर 17,024 करोड़ रुपये रही।

कंपनी बोर्ड ने शनिवार को हुई बैठक में 35 प्रतिशत का अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी, जो पांच रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर पर प्रति शेयर 1.75 रुपये है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस मद में कुल 2,201.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा बोर्ड ने गैस और एलएनजी व्यवसाय की मूल्य श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के गठन को मंजूरी दी।

ओएनजीसी ने कहा कि उसके बोर्ड ने रणनीतिक निवेश के रूप में इंडियन गैस एक्सचेंज लिमिटेड (आईजीएक्स) में पांच प्रतिशत इक्विटी के अधिग्रहण को भी मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट