जरुरी जानकारी | झारखंड की सीबीएम गैस के लिए चार डॉलर प्रति इकाई का दाम चाहती है ओएनजीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादक ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) झारखंड में अपने ‘कोयला सीम’ और त्रिपुरा के एक क्षेत्र से प्राकृतिक गैस के लिए 3.5-4 डॉलर की न्यूनतम कीमत चाहती है। कंपनी की इन क्षेत्रों से गैस उत्पादन की योजना है।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर भारत की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादक ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) झारखंड में अपने ‘कोयला सीम’ और त्रिपुरा के एक क्षेत्र से प्राकृतिक गैस के लिए 3.5-4 डॉलर की न्यूनतम कीमत चाहती है। कंपनी की इन क्षेत्रों से गैस उत्पादन की योजना है।

ओएनजीसी ने झारखंड के नॉर्थ करनपुरा सीबीएम ब्लॉक से 20,000 घन मीटर प्रतिदिन (एमएमबीटीयू) कोल-बेथ मीथेन (सीबीएम) गैस उत्पादन के लिए खरीदारों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। साथ ही उसने त्रिपुरा में खुबल क्षेत्र से एक लाख घन मीटर गैस उत्पादन के लिए निविदा निकाली है।

निविदा दस्तावेज के अनुसार, सीबीएम गैस के लिए उसने खरीदारों को दिनांकित ब्रेंट मूल्य के आठ प्रतिशत के बराबर या उससे ऊंचा दाम ‘कोट’ करने को कहा है।

इसमें कहा गया है, ‘‘न्यूनतम कीमत चार डॉलर प्रति इकाई अथवा पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) या सरकार द्वारा घरेलू गैस के लिए अधिसूचित दाम से अधिक होनी चाहिए।

ओएनजीसी और ऑयल इंडिया को नामांकन के आधार पर दिए गए क्षेत्रों के लिए पीपीएसी द्वारा एक अक्टूबर से छह माह के लिए अधिसूचित कीमत 2.9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है।

ओएनजीसी का कहना है कि सरकार द्वारा अधिसूचित गैस की कीमत लागत से काफी कम है और कंपनी को अपने अधिकांश क्षेत्रों से प्राकृतिक गैस के उत्पादन और बिक्री पर नुकसान हो रहा है। कंपनी का कहना है कि विभिन्न स्रोतों या क्षेत्रों से उसकी गैस की उत्पादन लागत 4.5 से 9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू तक है।

खुबल क्षेत्र से कंपनी ने न्यूनतम कीमत 3.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू तय की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल