जरुरी जानकारी | बीकानेर के 2118 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल गैस की खोज करेगी ओएनजीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल व गैस कंपनी ओएनजीसी बीकानेर जिले के 2118.83 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस की खोज करेगी।

जयपुर, आठ अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल व गैस कंपनी ओएनजीसी बीकानेर जिले के 2118.83 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस की खोज करेगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए ओएनजीसी को पिछले दिनों ही तीन साल के लिए ब्लॉक आवंटित किये गये हैं। केन्द्र सरकार के पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय की अनुशंसा पर यह लाइसेंस जारी किया गया है।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ओएनजीसी इस क्षेत्र में कच्चे तेल व प्राकृतिक गैस की खोज पर चरणबद्ध तरीके से करीब 74 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 150 से 200 लोगों को प्रत्यक्ष व 500 से 700 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उत्पादन शुरू होने पर कच्चे तेल के उत्पादन पर 12.5 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस के उत्पादन पर 10 प्रतिशत की दर से राज्य को राजस्व प्राप्ति होगी।

उन्होंने बताया कि ओएनजीसी द्वारा जैसलमेर बेसिन में पहले से ही खोज व खनन कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

उन्होंने बताया कि ओएनजीसी को जैसलमेर में आरजे-ओएनएचपी-2019/1 ब्लॉक का आवंटन किया गया है। इस क्षेत्र में ओएनजीसी द्वारा खनिज कच्चे तेल व प्राकृतिक गैस की खोज व उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वेदांता द्वारा इस क्षेत्र में तीन कुओं की खुदाई खोज व उत्पादन कार्य के लिए की जाएगी। डॉ. अग्रवाल ओएनजीसी के अधिकारियों के साथ प्रगति समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने ओएनजीसी के जैसलमेर क्षेत्र के कुओं में उत्पादन कार्य पुनः शुरु करने के निर्देश दिए।

ओएनजीसी के समूह महाप्रबंधक रजत बसु ने बताया कि ओएनजीसी राजस्थान में 65 साल से खोज कार्य में लगी हुई है। ओएनजीसी पांच माइनिंग लीज पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ओएनजीसी ने जैसलमेर क्षेत्र में 87 कुओं की खुदाई की है जिसमें से 32 कुओं में गैस है। वर्तमान में तकनीकी कारणों से उत्पादन कार्य बाधित है और करीब 45 किलोमीटर का गैस पाइपलाईन और गैस शुद्धीकरण संयत्र का कार्य चल रहा है जिसे 2021 में पूरा कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\