जरुरी जानकारी | ओएनजीसी का तेल, गैस भंडार की संभावनाएं तलाशने के लिए बीपी से करार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी ने ‘स्ट्रैटिग्राफिक’ कुओं की खुदाई के लिए ब्रिटेन की ऊर्जा कंपनी बीपी के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है।
नयी दिल्ली, 17 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी ने ‘स्ट्रैटिग्राफिक’ कुओं की खुदाई के लिए ब्रिटेन की ऊर्जा कंपनी बीपी के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है।
स्ट्रैटिग्राफिक कुएं मुख्य रूप से जमीन की भीतरी परतों की जानकारी जुटाने के लिए खोदे जाते हैं ताकि वहां पर पेट्रोलियम एवं गैस भंडार मौजद होने की संभावना को परखा जा सके।
ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने एक बयान में कहा कि बीपी के साथ हुई इस साझेदारी के तहत अंडमान, महानदी, सौराष्ट्र और बंगाल जैसे अपतटीय बेसिन क्षेत्रों में इन खास कुओं की खुदाई की जाएगी।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में ‘ऊर्जा वार्ता 2025’ कार्यक्रम के दौरान इस आशय के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने कहा कि स्ट्रैटिग्राफिक कुओं की खुदाई की यह पहली पहल है। उन्होंने बताया कि ओएनजीसी इस परियोजना में निवेश करेगी जबकि बीपी डिजाइन, स्थान के चयन और भू-वैज्ञानिक विश्लेषण जैसी विशेषज्ञता देगी।
बीपी इंडिया के प्रमुख कार्तिकेय दुबे ने कहा कि गहरे समुद्री क्षेत्र में तेल और गैस की खोज के लिए यह सहयोग नई संभावनाएं खोल सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

