जरुरी जानकारी | ओएनजीसी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 14 प्रतिशत गिरकर 9,536 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ तेल और गैस की कीमतें गिरने के कारण चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 14 प्रतिशत गिर गया है।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ तेल और गैस की कीमतें गिरने के कारण चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 14 प्रतिशत गिर गया है।

अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में कंपनी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 13.7 प्रतिशत गिरकर 9536 करोड़ रुपये रह गया है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,045 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बयान में कहा कि आय कम रही क्योंकि तिमाही में कंपनी द्वारा उत्पादित और बेची गई कच्चे तेल की कीमत 6.4 प्रतिशत गिरकर 81.59 डॉलर प्रति बैरल हो गई। गैस की कीमत भी 24.2 प्रतिशत कम होकर 6.5 डॉलर प्रति मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) थी।

कम लाभ में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में भी गिरावट आई। जहां कच्चे तेल को रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल में बदला जाता है वहीं प्राकृतिक गैस का उपयोग बिजली उत्पन्न करने, उर्वरक का उत्पादन करने, सीएनजी में परिवर्तित करने और खाना पकाने के लिए रसोई में पाइप के जरिये पहुंचाया जाता है।

कच्चे तेल का उत्पादन 3.3 प्रतिशत गिरकर 52.2 लाख टन रह गया, जबकि गैस उत्पादन 4.3 प्रतिशत घटकर 5.12 अरब घन मीटर रहा।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की सकल आमदनी 10 प्रतिशत घटकर 34,789 करोड़ रुपये रही गई।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 80 प्रतिशत या चार रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी। ‘इस खाते पर कुल भुगतान 5,032 करोड़ रुपये होगा।’

यह पिछले साल नवंबर में घोषित 5.75 रुपये प्रति शेयर के पहले अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर, 2023) में ओएनजीसी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत गिरकर 29,767 करोड़ रुपये रह गया, क्योंकि तेल की कीमत 97.10 डॉलर से घटकर 75.55 डॉलर प्रति बैरल रह गईं। गैस की कीमत भी पांच प्रतिशत कम होकर 6.57 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट रही। इन नौ महीनों में उत्पादन भी कम रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट