जरुरी जानकारी | ओएनजीसी ने छह करोड़ डॉलर में अजरबैजान के तेल क्षेत्रों में इक्विओर की हिस्सेदारी हासिल की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की विदेशी निवेश शाखा ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने अजरबैजान तेल क्षेत्र और उससे जुड़ी एक पाइपलाइन में नॉर्वे की फर्म इक्विनोर की हिस्सेदारी हासिल की है।
नयी दिल्ली, 20 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की विदेशी निवेश शाखा ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने अजरबैजान तेल क्षेत्र और उससे जुड़ी एक पाइपलाइन में नॉर्वे की फर्म इक्विनोर की हिस्सेदारी हासिल की है।
कंपनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सौदा छह करोड़ डॉलर में हुआ।
ओवीएल ने इक्विनोर से अजरबैजान में अपतटीय अजेरी चिराग गुनाशली (एसीजी) तेल क्षेत्र में 0.615 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक बाध्यकारी बिक्री खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस समझौते के तहत उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ओएनजीसी बीटीसी लिमिटेड के माध्यम से बाकू त्बिलिसी सेहान (बीटीसी) पाइपलाइन के 0.737 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण भी किया जाएगा।
इन अधिग्रहणों में छह करोड़ डॉलर तक का कुल निवेश शामिल है।
ओवीएल के पास इस समय एसीजी क्षेत्र में 2.31 प्रतिशत हिस्सेदारी और बीटीसी पाइपलाइन में 2.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इक्विनोर के अधिग्रहण से उसे हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

